इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023, जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित पेशेवर ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग का 16वां संस्करण जो 31 मार्च 2023 को पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ शुरू हुआ।
Indian Premier League 2023 Participating Teams-
आईपीएल 2023 में 10 टीमें भाग ली थी ये टीमें हैं- दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स।
IPL 2023 qualifier–
Qualifier-1:-
क्वालिफायर-1 में गुजरात बनाम सीएसके, 23 मई 2023 को एम० ए० चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में जगह बनाई।
Eliminator:-
एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियन्स ने 24 मई को एम० ए० चिंदबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स पर 81 रनों से जीत हासिल करके क्वालीफायर 2 में एक स्थान पक्का कर लिया।
Qualifier-2-
क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स, 26 मई 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया जिसमे गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियन्स को 62 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में जगह बनाई।
IPL आईपीएल 2023 का final मैच-
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का समापन 29 मई 2023 दिन सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चैंपियन चेन्नई सुपर किग्स(CSK) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट हरा दिया और 5वीं बार ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल किया। इससे पहले मुंबई इंडियन्स(MI) की टीम 5 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है।
Award winning players in IPL 2023 final-
इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच- अजिंक्य रहाणे
गेम चेंजर ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
प्लेयर ऑफ द मैच- डेवोन कॉनवे
एक्टिव कैच ऑफ द मैच- एमएस धोनी
लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
List of IPL 2023 Finalists and All Prize Winners-
IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ तथा रनर-अप गुजरात टाइटन्स को 12.5 करोड़ रूपये मिले।
IPL पुरस्कार 2023 IPL Awards 2023-
Purple cap-
यह पुरस्कार IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस बार यह पुरस्कार तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी को प्राप्त हुआ जिन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक 28 विकेट लिए।
Orange cap-
यह पुरस्कार IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस बार यह पुरस्कार शुभमन गिल
को प्राप्त हुआ जिन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक 890 रन बनाए।
Most valuable player-
यह पुरस्कार IPL सीजन में सबसे ज्यादा सबसे ज्यदा फैंटेसी प्वाइंट देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। यह पुरस्कार भी शुभमन गिल को मिला।
Emerging player of the season-
यह पुरस्कार IPL सीजन में उभरते हुए खिलाड़ी को दिया जाता है। इस बार यह पुरस्कार यशस्वी जायसवाल को मिला
जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 625 रन बनाए।
पुरस्कार | पुरस्कार राशि | विजेता का नाम | प्रदर्शन |
पर्पल कैप | 10 लाख रूपये | मोहम्मद शमी | 28 विकेट |
ऑरेंज कैप | 10 लाख रूपये | शुभमन गिल | 890 रन |
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीज़न | 10 लाख रूपये | शुभमन गिल | |
गेम चेंजर ऑफ द सीज़़न | 10 लाख रूपये | शुभमन गिल | सर्वाधिक फैंटेसी पॉइंट्स |
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न | 10 लाख रूपये | यशस्वी जायसवाल | 625 रन |
कैच ऑफ द सीज़़न | 10 लाख रूपये | राशिद खान | काइल मेयर्स का कैच |
फाइनल मैच के प्लयेर ऑफ द मैच | 1 लाख रूपये | डेवोन कॉनवे | फाइनल मैच में 47 रन |
फेयर प्ले अवॉर्ड | पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड | दिल्ली कैपिटल्स | ————- |
इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न | 10 लाख रूपये | ग्लेन मैक्सवेल | |
सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के | 10 लाख रूपये | फाफ डुप्लेसिस | 36 छक्के |
सीज़न में सबसे ज्यादा चौके | 10 लाख रूपये | शुभमन गिल | 85 चौके |
सीज़न का सबसे लम्बा छक्का | 10 लाख रूपये | फाफ डुप्लेसिस | 115 मीटर |
सीज़न का सबसे उच्चतम स्कोर | ——– | शुभमन गिल | 129 रन RCB के खिलाफ |
IPL 2008 to 2023 Complete Winners List–
साल | चैंपियन टीम | रनर अप टीम |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2009 | डेक्केन चार्जर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियन्स |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2013 | मुंबई इंडियन्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग XI पंजाब |
2015 | मुंबई इंडियन्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2017 | मुंबई इंडियन्स | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
2019 | मुंबई इंडियन्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2020 | मुंबई इंडियन्स | दिल्ली कैपिटल्स |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2022 | गुजरात टाइटन्स | राजस्थान रॉयल्स |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटन्स |
आज हम इस पोस्ट में IPL 2023 के बारे में पूरी जानकारी दी गयी उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी, तो अपने दोस्तों में शेयर जरुर करें ।
धन्यवाद